ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस एनकाउंटर: बेगूसराय में अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड में शामिल होने की संभावनाभ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेशCBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोपबिहार में पुलिस एनकाउंटर: बेगूसराय में अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड में शामिल होने की संभावनाभ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेशCBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप

Bihar Crime News: प्रेम में पागल पत्नी ने कराया पति का मर्डर, गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद में चार बच्चों की मां पूजा कुमारी ने प्रेमी कमलेश यादव के साथ मिलकर पति बिक्कू की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या करवा दी है। पूजा गिरफ्तार, कमलेश फरार।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद जिले के झिकटिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। चार बच्चों की मां पूजा कुमारी ने अपने प्रेमी कमलेश यादव के साथ मिलकर अपने पति बिक्कू उर्फ मुकेश की निर्मम हत्या कर दी है। इस सनसनीखेज वारदात में दोनों ने स्कॉर्पियो गाड़ी से बिक्कू को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने पूजा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कमलेश अभी फरार है और उसकी तलाश में छापेमारी जारी है। यह घटना गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र की है।


पुलिस को 22 जून को झिकटिया गांव के पास नहर किनारे बिक्कू का शव मिला था। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पूजा से सख्त पूछताछ में उसने सनसनीखेज खुलासा किया कि वह रफीगंज के कर्मा मसूद गांव के कमलेश यादव से प्रेम करती थी। बिक्कू उनके रिश्ते में रोड़ा बन रहा था, जिसके चलते दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची। पूजा बीमारी का बहाना बनाकर पति को गया के डोभी बाइपास ले गई, जहां कमलेश पहले से मौजूद था।


साजिश के तहत तीनों स्कॉर्पियो से रफीगंज के चंदौती गांव पहुंचे। पूजा ने एक निजी क्लिनिक में इलाज का नाटक किया। इसके बाद वे सिहुली होते हुए झिकटिया गांव के सुनसान नहर क्षेत्र में गए। वहां कमलेश ने टायर चेक करने के बहाने बिक्कू को गाड़ी से उतारा और स्कॉर्पियो से बार-बार कुचलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पूजा ने मासूमियत का दिखावा करते हुए शोक जताया, लेकिन पुलिस की गहन जांच में उसका झूठ पकड़ा गया। गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


इस वारदात ने पूजा के चार बच्चों (तीन बेटियों और एक बेटे) को अनाथ-सा छोड़ दिया है। पुलिस अब कमलेश यादव की तलाश में जुटी है और इस मामले की हर कड़ी को जोड़कर सच्चाई को कोर्ट के सामने लाने की कोशिश कर रही है। स्थानीय लोग इस घटना से आहत हैं और दोषियों को सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें