ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी

Bihar Crime News: रजनीगंधा के पैसे मांगने पर पुलिस ने दुकानदार को पीटा, कहा "हिम्मत कैसे हुई"

Bihar Crime News: हाजीपुर में डायल 112 पुलिस की गुंडागर्दी, रजनीगंधा के पैसे मांगने पर चाय दुकानदार को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, कहा "मैं पुलिस वाला हूँ, हिम्मत कैसे हुई रुपए मांगने की"

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में डायल 112 पुलिस कर्मियों द्वारा एक चाय दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना सदर अस्पताल रोड पर देर रात की है। पीड़ित चाय दुकानदार की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस कर्मियों ने सोनू कुमार को सरेआम सड़क पर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल सोनू को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। पुलिस की इस कार्रवाई की जगह-जगह आलोचना हो रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से इस मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है। घायल चाय दुकानदार सोनू कुमार सदर थाना क्षेत्र के सुभई गांव का रहने वाला है। चाय बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। पिटाई करने का पूरा वाक्या पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। घायल सोनू कुमार ने वैशाली पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। 


चाय दुकानदार सोनू कुमार ने बताया कि "देर रात डायल 112 की पुलिस मेरे दुकान सदर अस्पताल रोड पहुंची थी, और एक रजनीगंधा गुटखा लेकर जाने लगी, जब पैसे मांगे तो गाली गलौज करने लगा और धमकाने लगा, बोला ',मैं पुलिस वाला हूं, हिम्मत कैसे हुई?, तुम्हे रुपए मांगने में डर नहीं लगा', और फिर गाड़ी से डंडा निकाल कर मेरी जमकर पिटाई कर दी। जिससे शरीर पर कई जख्म हो गए हैं। पिटाई करने के बाद वह पुलिस वाला वहां से तुरंत फरार हो गया।


विक्रमजीत की रिपोर्ट 

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें