ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Crime News: बिहार में थाने के पास युवक की बेरहमी से हत्या, मचा बवाल..

Bihar Crime News: बिहार में यहां मेला देखने आए सुनील कुमार की पुरानी रंजिश में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में मेला देखने आए एक युवक की थाने के पास पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इस सनसनीखेज वारदात ने जिले में दहशत फैला दी है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के विएम फील्ड के पास हुई है।


मृतक की पहचान मांझा थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी सुनील कुमार, पिता राज कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुनील मेला देखने आया था, यहीं हमलावरों ने उसे घेरकर बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को हत्या का कारण माना जा रहा है।


घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच कर रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि थाने से महज कुछ दूरी पर हुई इस वारदात ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा दिए हैं। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


रिपोर्टर: नमो नारायण मिश्रा

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें