ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Bihar Crime News: प्रेस की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 2 धराए

Bihar Crime News: गोपालगंज में प्रेस की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 303 लीटर अवैध शराब बरामद की। कुचायकोट थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

Bihar Crime News
गिरफ्तार तस्कर और उनकी कार
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: गोपालगंज में पुलिस ने प्रेस की आड़ में शराब तस्करी के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा मोड़ हाईवे पर वाहन जांच अभियान के दौरान थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने एक संदिग्ध कार को रोका। कार पर बड़े-बड़े अक्षरों में "प्रेस" लिखा हुआ था, जिसने पुलिस का शक और बढ़ा दिया। तलाशी लेने पर कार से 33 कार्टून और 22 खुली बोतलों में कुल 303 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई है।


इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया है कि उन्होंने चेकिंग से बचने के लिए कार पर प्रेस का स्टिकर लगवाया था। यह तरकीब पहले कई बार कामयाब रही, लेकिन इस बार पुलिस की सतर्कता के कारण उनकी योजना विफल हो गई।


कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने इस बारे में बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान संदिग्ध कार की तलाशी में शराब बरामद हुई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह जांच की जा रही है कि क्या वे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हैं। साथ ही, शराब की सप्लाई के संभावित ठिकानों की भी पड़ताल की जा रही है। 


नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट 

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें