ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: प्रेमी बना हैवान ! लापता युवती की हत्या का खुलासा, धोखा देने पर गला दबाकर मौत के घाट उतरा

Bihar Crime News: गोपालगंज में पांच दिन से लापता युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रेमी ने शक के चलते युवती की गला दबाकर हत्या की और पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाल दिया.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज जिले में पांच दिन से लापता युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने युवती के प्रेमी और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने युवती की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाल दिया था।


यह दिल दहला देने वाली वारदात सिधवलिया थाना क्षेत्र के सदौवा गांव से जुड़ी है, जहां का मुख्य आरोपी बृजकिशोर राम है। मृतका और आरोपी के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन हाल के दिनों में उनके रिश्तों में खटास आ गई थी। आरोपी को शक था कि उसकी प्रेमिका किसी और युवक से बात कर रही है, जिससे नाराज होकर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।


पुलिस के अनुसार, आरोपी बृजकिशोर राम ने 20 अप्रैल को अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई और गुस्से में आकर आरोपी ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने तेजाब से उसका चेहरा जला दिया, ताकि उसकी पहचान न हो सके।


हत्या के बाद आरोपी ने युवती का मोबाइल फोन तोड़ कर गांव के पास स्थित एक तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने तकनीकी जांच और मैनुअल इनपुट के आधार पर मोबाइल बरामद कर लिया है, जो इस केस में अहम सबूत साबित हुआ।


घटना के बाद एसपी अवधेश दीक्षित ने एसडीपीओ-2 अभय कुमार रंजन के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। एसआईटी ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान और स्थानीय खुफिया सूचना के आधार पर बृजकिशोर राम और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया।


यह मामला तब सामने आया जब 25 अप्रैल को बरौली थाना क्षेत्र के बखरौर जद्दी गांव में झाड़ियों से युवती का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। शव से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव की स्थिति देखकर स्पष्ट था कि हत्या कई दिन पहले की गई थी।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के अनुसार, मौत का कारण गला दबाना ही है, और चेहरे पर तेजाब डालने की पुष्टि भी हुई है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तेजाब के स्रोत की भी जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट - नमो नारायण मिश्रा 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें