ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Bihar Crime News: पटना में स्टूडियो से लड़की का शव मिलने से हड़कंप, रेप की कोशिश में नाकाम बदमाशों ने मार डाला

Bihar Crime News: पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में एक स्टूडियो से 20 साल की लड़की की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज़
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना में एक लड़की की लाश मिलने हडकंप मच गया। दरअसल, फतुहा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित बिट्टू फिल्म्स स्टूडियों में बीते दिन देर शाम 20 साल की इस लड़की की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि एक स्टूडियो में लड़की की लाश मिली है। इस मामले में परिजनों ने स्टूडियो संचालक पर गंभीर आरोप लगाए है। वहीं, मृतक लड़की के मौसा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वो बिट्टू मिक्सिंग लैब में काम करती थी। उस दिन भी वो काम करने गई थी, लेकिन शाम पांच बजे हमें सूचना मिली इसके बाद हम लोग वहां पहुंचे। 


उन्होंने आगे बताया कि हमलोगों को पता चला कि बच्ची के साथ अभद्र व्यवहार किया है, और उसकी हत्या करने की शंका जताई जा रही है। आगे कहा कि हमें कानून पर पूरा भरोसा है और मेरी बच्ची के साथ न्याय होना चाहिए। परिजनों के मुताबिक, लड़की वहां 6-7 महीने से काम कर रही थी। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया है कि संचालक और उसके साथी हत्या में शामिल हैं। परिजनों का यह भी कहना है कि बच्ची के साथ गलत करने की कोशिश की गई है और जब उसने इसका विरोध किया तो सबूत मिटाने के लिए उसकी हत्या कर दी गई है।


जानकारी के अनुसार, लड़की हत्या गला दबा कर की गई है। वहीं, एसडीपीओ (1), निखिल कुमार ने कहा कि फतुहा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में स्थित बिट्टू स्टूडियो में लड़की का शव मिला है। यह मामला हत्या का लगता है। एफएसएल की टीम ने भी जांच-पड़ताल की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस लैब के संचालक फरार हैं लेकिन  इसमें जांच की प्रक्रिया जारी है। पुलिस संचालक की खोजबीन कर रही है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें