ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Bihar Crime News : दहेज़ लोभियों की वजह से चढ़ी एक और बेटी की बलि, न्याय के लिए दर-दर भटक रहे परिजन

Bihar Crime News : दहेज की मांग पूरी ना होने पर काजल की हत्या के बाद आरोपी फरार, परिजनों के दर्द सुनने वाला कोई नहीं

Bihar Crime News
दहेज़ हत्या काजल
© रिपोर्टर
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News : गया जिले के खीजरसराय थाना क्षेत्र के रोनिया गांव निवासी ओम प्रकाश शर्मा ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी को दहेज की मांग पूरा नहीं करने पर जान से मार डालने का आरोप काजल कुमारी के पति पंकज कुमार उर्फ सुधांशु और उसके परिजनों पर लगाया है. ओमप्रकाश ने बताया की बेटी काजल कुमारी की शादी 12-8-2023 को बेलागंज थाना के ग्राम कंचनपुर निवासी सिद्धनाथ सिंह के बेटे पंकज कुमार उर्फ सुधांशु के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ की गई थी.


लगातार किया जा रहा था प्रताड़ित

लेकिन कुछ दिन बाद से ही दहेज के रूप में और 20 लाख रुपए नगद की मांग तो कभी बुलेट की मांग ससुराल वालों की तरफ से की जाने लगी. मांग पूरी नहीं होने पर मानसिक प्रताड़ना के साथ-साथ काजल के साथ मारपीट भी होने लग गई. इसके अलावा उसे अक्सर जान से मार देने की धमकी भी ससुराल पक्ष की और से मिलने लगी थी. इसी क्रम में दिनांक 17.3.2025 को मांग पूरा नहीं करने पर बर्बरता पूर्वक काजल कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी गई.


घर छोड़कर भागे परीजन

काजल के परिजनों का आरोप है कि पति पंकज कुमार, सास अनीता शर्मा और ससुर सिद्धनाथ सिंह ने काजल की हत्या कर दी है. इस बात की सूचना मिलने पर जब काजल के परिवार वाले काजल के ससुराल गए तो सभी आरोपी घर को छोड़कर भाग गए थे, और काजल कुमारी की मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई थी. मृतक काजल के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से काजल के हत्यारे को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगाईं है.


पुलिस सुस्त, नहीं की जा रही कार्रवाई

इस मामले में परिजनों ने बेलागंज थाना में एक रिपोर्ट भी दर्ज कराई है. लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई. हैरानी की बात तो यह है कि काजल के पति पंकज कुमार ने उल्टा काजल के परिजनों पर ही घर जाकर लूटपाट करने का आरोप लगा दिया है और उन्हें लगातार धमका भी रहे हैं. देखना होगा कि प्रशासन कब अपनी नींद से जागती है और इस मामले में कब दोषियों पर कार्रवाई की जाती है.


रिपोर्ट नितम राज, गया

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें