ब्रेकिंग
CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?

Bihar Crime News: बिहार में मुर्गा के लिए मर्डर, भाई ने ही भाई की चाकू से गोदकर ले ली जान

बिहार के सहरसा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां मुर्गी के बच्चे को लेकर हुई झड़प में भाई ने भाई को मौत के घाट उतार दिया है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज़
© google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां मुर्गी के बच्चे को लेकर हुई झड़प में भाई ने भाई को मौत के घाट उतार दिया है। घटना है सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के वार्ड सात में मुर्गी के बच्चे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। 35 वर्षीय चंदन कुमार को उसके चचेरे भाई राजा सादा ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, राजा सादा मुर्गी का बच्चा खरीदकर लाया था और उसे लेकर मृतक चंदन कुमार के घर पहुंचा। इस पर चंदन ने सवाल किया कि जब घर में मुर्गी पालन नहीं किया जाता, तो मुर्गी का बच्चा क्यों लाया गया। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर राजा ने पास में रखे चाकू से चंदन पर हमला कर दिया। परिजनों ने तुरंत घायल चंदन को इलाज के लिए पतरघट पीएचसी पहुंचाया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान चंदन की मौत हो गई।


मृतक चंदन कुमार शादीशुदा था और उसके तीन छोटे बच्चे हैं। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों ने बताया कि हाल ही में, 12 तारीख को राजा की बहन की शादी में पूरा परिवार एक साथ था और सबने मिलकर शादी संपन्न कराई थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही दिनों बाद ऐसा भयानक हादसा हो जाएगा। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें