ब्रेकिंग
टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाबटेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब

Bihar Crime News: दोनों भाई की बेरहमी से हत्या कर खेत में फेंके शव, दोहरी हत्या से इलाके में सनसनी; एक आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: बेगूसराय जिले के बरौनी क्षेत्र में एक खेत से दो अज्ञात युवकों के शव बरामद हुए हैं। दोनों शव रस्सी से बंधे और प्लास्टिक में लिपटे हुए मिला है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के बेगुसराय से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां रस्सियों से बंधा हुआ दोनों भाई का शव मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल, जिले के बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अवध तिरहुत रोड स्थित हरपुर गांव के निकट एक निर्माणाधीन कॉलोनी के पीछे खेत में सोमवार यानि 21 अप्रैल की शाम दोनों भाई के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव रस्सियों से बंधे हुए थे और प्लास्टिक की पॉलिथीन में लिपटे हुए थे, जिससे प्रथमदृष्टया यह प्रतीत होता है कि दोनों की बेरहमी से हत्या करने के बाद शवों को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया है। 


घटना की सूचना मिलते ही बरौनी थाना और सिंघौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। वरीय पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का निर्देश दिया। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, दोनों शवों के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे और सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हत्या की गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।


बता दें कि जांच के दौरान पता चला है कि दोनों मृतक भाई है। अमन का उम्र 19 वर्ष है तो वही चमन का उम्र 15 वर्ष है। मृतक के पिता विपिन चौधरी ने बताया कि दोनों भाई अमन कुमार और चमन कुमार अपने घर से रविवार के दिन 10 बजे  स्विफ्ट गाड़ी से हसनपुर के लिए निकला। हसनपुर के रहने वाला दोस्त मुरारी के घर पर फोर व्हीलर छोड़ दिया। अमन कुमार इंटर का छात्र था, इस बार BA पार्ट 1 में एडिशन कराता, नाबालिक के उम्र में अमन एक बार हथियार प्रदर्शन करने के मामले में जेल भी गया था, जब वो 14 वर्ष का था तब, वही चमन कुमार अभी मेट्रिक पास कर इंटर में गया है।


एसपी ने बताया है कि जांच के दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, पुलिस ने एक बाइक को भी जप्त किया है। उन्होंने बताया कि हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को सुनसान इलाके में लाकर ठिकाने लगाया गया है ताकि पहचान न हो सके। इसके अलावा गहनता से जांच की जा रही है ताकि दोषी को पकड़ा जा सके। 


पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे स्पष्ट हो सके कि कितने लोग शामिल है? 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें