ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Bihar Crime News: धारदार हथियार से किसान की हत्या, घर के अंदर से शव बरामद

Bihar Crime News: बक्सर के खरगपुरा में किसान विमलेश्वर तिवारी की धारदार हथियार से हत्या, घर में मिला खून से लथपथ शव। जांच में जुटी पुलिस, इलाके में दहशत।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह खरगपुरा गांव में 55 वर्षीय किसान विमलेश्वर तिवारी की धारदार हथियार से हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। विमलेश्वर स्वर्गीय राजकिशोर तिवारी के पुत्र हैं। वह रात में अपने घर के दरवाजे पर सोए थे, लेकिन सुबह उनका शव घर के अंदर सीढ़ी के पास वाले कमरे में खून से लथपथ मिला है। इस जघन्य अपराध ने गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है और ग्रामीण पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


जानकारी के अनुसार कुछ गांव की महिलाओं ने बताया कि तड़के करीब 4 बजे विमलेश्वर को दरवाजे पर नल से पानी पीते देखा गया था। इसके बाद वे घर के अंदर गए, लेकिन कुछ ही देर में उनकी हत्या कर दी गई। राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के सिर पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं। घटनास्थल पर काफी खून फैला था और दीवार पर ऊंचाई पर खून के छींटे मिले, जिससे लगता है कि हमलावर के साथ उनकी हाथापाई हुई होगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि हत्यारा कोई परिचित हो सकता है, क्योंकि हत्या घर के अंदर हुई है।


घटना की सूचना मिलते ही बक्सर सदर SDPO धीरज कुमार, थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह और स्टेट फॉरेंसिक लैब (SFL) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया है। SDPO ने बताया कि हत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन पुरानी रंजिश, जमीन विवाद या निजी दुश्मनी जैसे सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज और गवाहों के बयान लेने शुरू कर दिए हैं। अभी तक कोई संदिग्ध पकड़ा नहीं गया है, लेकिन जांच तेज कर दी गई है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें