ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

Bihar Crime News: अंडा खाने के दौरान विवाद में दो लोगों की हत्या, एक गिरफ्तार

Bihar Crime News: भोजपुर के रतनाढ़ में अंडा दुकान पर चखना-सिगरेट के विवाद में चंदन यादव और सोनू की गोली मारकर हत्या। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया, जांच जारी।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव में मंगलवार देर शाम अंडा खाने के मामूली विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतकों की पहचान मांझिल यादव उर्फ चंदन यादव (38) और मो. सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


मंगलवार शाम करीब 7:35 बजे रतनाढ़ गांव में सतीश साह की अंडा दुकान के पास मो. सोनू अपने कुछ दोस्तों के साथ मोबाइल पर आईपीएल का फाइनल मैच देख रहा था। उसी समय चंदन यादव अपने दोस्तों के साथ दुकान पर पहुंचा और सोनू से चखना और सिगरेट लाने को कहा। सोनू के मना करने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर चंदन और उसके दोस्तों ने सोनू को धक्का देकर उसके सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


इसके बाद सोनू के दोस्तों ने जवाबी कार्रवाई में कमर से पिस्टल निकाली और चंदन को पहले पेट में गोली मारी। जख्मी हालत में भाग रहे चंदन को दौड़ाकर दो और गोलियां मारी गईं, जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई। चंदन को एक गोली दाहिने सीने, एक दाहिने जांघ और एक पैर में लगी थी।


बताते चलें कि चंदन यादव बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करता था और अपने बेटे के जन्मदिन के लिए आठ दिन पहले गांव आया था। जन्मदिन के अवसर पर घर में पूजा-पाठ और धूमधाम से उत्सव हुआ था। चंदन अपने पांच भाइयों और दो बहनों में चौथे स्थान पर था। उसकी पत्नी रीता देवी की छह महीने पहले डिलीवरी के दौरान मृत्यु हो गई थी। दूसरी ओर, सोनू ने हाल ही में इंटर की पढ़ाई पूरी की थी।


चंदन के छोटे भाई कुंदन यादव ने बताया, “भइया बेटे के जन्मदिन के लिए बेंगलुरु से आए थे। मंगलवार रात दोस्तों के साथ अंडा खाने गए थे। दुकान पर गाली-गलौज कर रहे लोगों को मना करने पर विवाद हुआ और कल्लू मियां, उनके दो बेटों और दोस्तों ने मिलकर भइया को तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी।”


सोनू के पिता कल्लू मियां ने बताया, “मेरा बेटा दुकान पर मैच देख रहा था। चंदन और उसके दोस्तों ने उससे चखना और सिगरेट लाने को कहा। सोनू के मना करने पर गाली-गलौज हुई। विरोध करने पर चंदन और उसके दोस्तों ने सोनू को गोली मार दी।” 


घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर एसपी राज, एएसपी परिचय कुमार, गड़हनी थानाध्यक्ष रणबीर कुमार और आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। एएसपी परिचय कुमार ने बताया, “आपसी विवाद में दोनों पक्षों से गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हुई है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद किया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।” 


रिपोर्ट: राकेश कुमार, आरा

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें