ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: भागलपुर में चचेरे भाइयों को चाकू से गोदा, आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: भागलपुर के मौलानाचक में पुरानी रंजिश और गाली देने के आरोप में मो. नक्की कुरैशी ने दो चचेरे भाइयों मो. डब्लू और मो. फैजान पर चाकू से हमला किया है। दोनों मायागंज अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मौलानाचक में गाली देने के आरोप में एक शख्स ने दो चचेरे भाइयों पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है। दोनों घायल मायागंज अस्पताल में भर्ती हैं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


यह घटना बुधवार सुबह भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मौलानाचक में हुई है। जहां मौलानाचक निवासी मो. खुर्शीद के 25 वर्षीय पुत्र मो. डब्लू और औरंगजेब के 35 वर्षीय पुत्र मो. फैजान पर पुरानी रंजिश और गाली देने के आरोप में मो. नक्की कुरैशी ने चाकू से हमला कर दिया।


मो. डब्लू ने बताया है कि वह सुबह अपने घर पर था, तभी नक्की कुरैशी उनके घर पहुंचा और गाली देने का आरोप लगाकर चाकू से दो बार हमला कर दिया। लहूलुहान डब्लू अपनी जान बचाने के लिए पास में चचेरे भाई मो. फैजान की दुकान पर भागा, लेकिन नक्की वहां भी पहुंच गया और फैजान पर भी चाकू से हमला कर उसे भी जख्मी कर दिया।


इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मोजाहिदपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मो. नक्की कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पुरानी रंजिश के साथ-साथ अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।


रिपोर्टर: अजीत कुमार

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें