ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

Bihar Crime News: नदी किनारे महिला का शव मिलने से मची सनसनी, घर छोड़ फरार हुए ससुराल पक्ष के लोग

Bihar Crime News: बेतिया के सिकरहना नदी किनारे नजरुल नेशा का शव संदिग्ध हालत में मिला है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप। पुलिस जांच और छापेमारी में जुटी।

 Bihar Crime News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के हरपुर गढ़वा में सिकरहना नदी के किनारे मंगलवार को एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतिका की पहचान बथना निवासी नजरुल नेशा (35) के रूप में हुई, जो सोमवार दोपहर से लापता थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ससुराल पक्ष की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।


मझौलिया थाना क्षेत्र के हरपुर गढ़वा में सिकरहना नदी के किनारे मंगलवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों को एक महिला का शव दिखाई दिया। मृतिका की पहचान बथना निवासी शमशेर आलम की पत्नी नजरुल नेशा (35) के रूप में हुई। नजरुल सोमवार दोपहर से लापता थी। ग्रामीणों की सूचना पर मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मृतिका के गले पर जख्म के निशान और मुंह से खून निकलने के संकेत मिले, जिससे गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।


मृतिका की मां जैनुला खातून और पिता शेख मजबूला ने ससुराल पक्ष पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नजरुल की हत्या उसके ससुराल वालों ने गला दबाकर की और शव को नदी किनारे फेंक दिया। परिजनों ने बताया कि मायके और ससुराल के बीच की दूरी मात्र 500 मीटर है, फिर भी ससुराल पक्ष ने लापता होने की कोई खोजबीन नहीं की। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया है। नजरुल नेशा अपने पीछे तीन बेटों और दो बेटियों को छोड़ गई है, जिनकी स्थिति दयनीय है। परिवार सदमे में है।


मझौलिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी और डॉग स्क्वॉड की टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद मृत्यु का सटीक कारण स्पष्ट होगा। परिजनों के आरोपों के आधार पर ससुराल पक्ष की तलाश में छापेमारी की जा रही है। सभी पहलुओं से जांच जारी है।” पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी कर रही है।


रिपोर्ट: संतोष कुमार, बेतिया 

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें