ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

Bihar Crime News: स्कूल कैंपस में नाबालिग की हत्या, हिरासत में लिए गए 4 दोस्त

Bihar Crime News: बेतिया के एक स्कूल कैंपस से नाबालिग युवक का शव बरामद हुआ है। हत्या का आरोप उसके 4 दोस्तों पर लगा। जिन्हें हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Bihar Crime News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण, बेतिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां, एक स्कूल कैंपस में 16 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके दोस्तों पर लगा है। घटना बैरिया थाना क्षेत्र के पखनाहा बाजार स्थित प्रोजेक्ट हाई स्कूल के छात्रावास के पास गुरुवार, 22 मई 2025 की रात करीब 8 बजे हुई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।


मृतक की पहचान पखनाहा डुमरिया पंचायत के वार्ड नंबर 3 निवासी मदन साह के पुत्र मिठू कुमार के रूप में हुई है। मिठू की मां ने बताया कि मिठू के मोबाइल पर किसी का फोन आया था। उसने कहा कि उसका दोस्त बुला रहा है और वह जा रहा है। मां ने उसे मोबाइल देने से मना कर दिया, फिर भी वह चला गया। रात 9 बजे गांव के लोगों ने सूचना दी कि मिठू को हाई स्कूल में चाकू मारकर फेंक दिया गया है। जब वह मौके पर पहुंचीं, तो उनका बेटा मृत पड़ा था।


वहीं, छात्रावास के रात्रि प्रहरी आशीष कुमार ने बताया कि उन्होंने खून से लथपथ एक शव पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। 10 मिनट के अंदर डायल 112 की टीम हाई स्कूल के प्रांगण में पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। घटना की सूचना पर पहुंचे सदर डीएसपी रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि बैरिया थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि स्कूल कैंपस में एक युवक का शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद एफएसएल और डीआईयू की टीम भी मौके पर पहुंच गई।


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीन-चार दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच अस्पताल भेज दिया है। घटना की जांच के लिए चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


संतोष कुमार की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें