ब्रेकिंग
इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गएइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए

Bihar Crime News: अरवल में 22 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, NH जाम

Bihar Crime News: अरवल के फखरपुर गांव में सिगरेट के पैसे को लेकर विवाद में 22 वर्षीय अमन कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-33 किया जाम, पुलिस ने शुरू की छापेमारी।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: अरवल जिले के फखरपुर गांव से सनसनीखेज खबर है। जहां सिगरेट के पैसे को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय अमन कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय के पास NH-33 को जाम कर दिया, जिससे काफी समय तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।


यह घटना शनिवार को अरवल के फखरपुर गांव में हुई है। बबलू पान दुकान पर चार युवकों और दुकानदार के बीच सिगरेट के पैसे को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही हिंसक हो गया। विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे 22 वर्षीय अमन कुमार को हमलावरों ने निशाना बनाया और बुरी तरह से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल अमन को पहले अरवल सदर अस्पताल ले जाया गया, फिर पटना एम्स रेफर किया गया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।


अमन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर जिला मुख्यालय के समीप NH-33 को घंटों तक जाम कर दिया। डीएम आवास के सामने प्रदर्शन के कारण आम लोग, डॉक्टर और सरकारी कर्मचारी सड़क पर फंस गए। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। SDO संजीव कुमार और DSP कृति कमल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह जाम हटवाया।


मृतक के दादा और चाचा ने बताया कि अमन पटना में पढ़ाई करता था और कुछ दिनों के लिए गांव आया था। इस झगड़े में दुकानदार और उनके बेटे को भी चोटें आईं, जिन्हें पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। गांव में तनाव बरकरार है और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।  


रिपोर्टर: मृत्युजंय 

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें