ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Bihar Crime News: कलयुगी पत्नी ने मायके बुलाकर पति को दिया दूध में जहर, मौत

Bihar Crime News: अररिया के सिमराहा में पत्नी अजमेरून ने मायके बुलाकर पति तजमुल को दूध में जहर देकर मार डाला है। घरेलू कलह से उपजा था मामला, पुलिस ने दर्ज की FIR।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के अररिया जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके को हिलाकर रख दिया है। पोठिया पंचायत के वार्ड नंबर 15 में 30 वर्षीय तजमुल की उनकी पत्नी अजमेरून खातून और ससुराल वालों ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी है। अजमेरून ने तजमुल को मायके बुलाया था, जहां पहले उसकी जमकर पिटाई की गई और फिर दूध में जहर मिलाकर पिला दिया गया।


तजमुल पश्चिमी औराही पंचायत के हनीफ टोला हिंगना के निवासी थे। उनकी शादी 8 साल पहले पोठिया निवासी मंजूर की बेटी अजमेरून से हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। पिछले 6 महीनों से दंपती के बीच तनाव था, जिसके चलते अजमेरून बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। तजमुल के भाई मोहम्मद महबूल ने बताया कि बुधवार को तजमुल अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने ससुराल गया था। वहां उसे बुरी तरह पीटा गया और जबरन जहर मिला दूध पिलाया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान मौत हो गई।


सूचना मिलते ही सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा गया। महबूल की शिकायत पर पुलिस ने अजमेरून खातून और उनके परिवार के एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जहर की पुष्टि होने की प्रतीक्षा है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें