ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक

Bihar Crime News: बिहार में नहीं थम रही क्राइम की घटनाएं, बेतिया में बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया में बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। उनके सीने में 3 गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bihar Crime News
बेतिया में बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया से क्राइम की सनसनीखेज खबर सामने आई है। बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया। घटना शुक्रवार सुबह की है। शहर के वार्ड नंबर 37, बरवत पर्सराइन में सुरेश यादव नामक व्यक्ति पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।


फायरिंग में सुरेश यादव को तीन गोलियां सीने में लगी हैं। गंभीर रूप से घायल सुरेश यादव को इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी विवेक दीप, मुफस्सिल थाना पुलिस और अन्य थानों की टीम मौके पर पहुंच गई।


सुरेश यादव के पुत्र बुलेट यादव ने अपने पिता पर हुए हमले के पीछे प्रॉपर्टी विवाद को जिम्मेदार ठहराया है। बुलेट यादव ने योगापट्टी के रहने वाले बीरबल प्रसाद और विनोद महतो पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। बताया गया कि ये दोनों आरोपी पूर्व में सुरेश यादव के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग के व्यवसाय में साझेदार थे। पैसों के लेनदेन को लेकर उनके बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें