ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में हैवानियत की हदें पार! 5 साल के बच्चे की पहले गर्दन और हाथ-पैर तोड़ डाले, फिर बेरहमी से कर दिया कत्ल

Bihar Crime News: 5 साल के मासूम के गर्दन, हाथ-पैर को तोड़ डाला फिर हैवानों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। मासूम के शव को कुत्ते नोंच रहे थे।

Bihar Crime News
5 साल के मासूम का बेरहमी से कत्ल
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर से क्राइम की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या की गई है। बच्चे के गर्दन, दोनों हाथ और दोनों पैरों को तोड़ दिया गया था। सोमवार को उसका शव घर से पांच सौ मीटर दूर जनेरा के खेत में मिला। शव को कुत्ते नोंच रहे थे। बदबू आने पर लोगों ने ग्रामीणों को सूचना दी।


दरअसल, औराई के सरहंचिया गांव में 23 अप्रैल की रात भोज खाने गए पांच साल के अमन कुमार को अगवा कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पहले उसकी गर्दन तोड़ी गयी फिर दोनों हाथ और दोनों पैरों को तोड़ दिया गया था। सोमवार को उसका शव घर से पांच सौ मीटर दूर जनेरा के खेत में मिला। मासूम का शव इस हालत में मिलने से पूरे गांव के लोगों में गुस्सा है।  मासूम अमन की गर्दन, दोनों हाथ और दोनों पैर को तोड़ दिया गया था। करीब 11:00 बजे शव को कुत्ते नोंच रहे थे तो पास से गुजर रहे लोग बदबू आने पर वहां जाकर देखे तो स्तब्ध रह गये।


मौके पर पहुंचे अमन के माता-पिता ने बच्चे के कपड़े से उसकी पहचान की। वहीं स्थानीय लोग तेजाब से भी जलाने की आशंका जता रहे हैं। शव का सिर्फ कंकाल ही बचा हुआ था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित किशोर सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि, 24 अप्रैल को बच्चे के अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें