ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Bihar Crime News: 47-56 गिरोह का बिहार में आतंक, युवक की पीट-पीटकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: बेगूसराय में 47-56 गिरोह के बदमाशों ने 25 वर्षीय प्रवीण महतो की पीट-पीटकर हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार, पहले भी गिरोह ने केस वापस लेने की धमकी दी थी.

BIHAR CRIME
बिहार क्राइम न्यूज़
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार में आएदिन बदमाशों का आतंक नजर आ रहा है। इस बीच बेगूसराय में 47-56 गिरोह का आतंक सामने आया है, जहां एक युवक को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया है। जिले में इस गिरोह के गुर्गों ने एक युवक को पीट-पीट कर मार डाला है। सूचना के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के सुक्कन टोला में बीते दिन यानि मंगलवार 15 अप्रैल की रात 47-56 गिरोह के गुर्गों ने 25 वर्षीय प्रवीण महतो मौत के घाट उतार दिया है। 


जानकारी के मुताबिक, वह सत्यनारायण महतो का पुत्र था। वहीं, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पूछताछ के दौरान मृतक की बहन मधु कुमारी ने बताया कि महमदपुर 47-56 गिरोह के बदमाशों ने मारपीट कर हत्या की है। दो माह पहले भी गिरोह ने धमकाया था यह भी साथ ही कहा था कि अगर केस नहीं वापस लिया, तो इसकी लाश मिलेगी। 


वही, सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार ने बताया है कि महम्मदपुर के कुछ बदमाशों के द्वारा प्रवीण कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में एक आरोपित करण कुमार को गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे गिरोह का जानकारी लेने की कोशिश कर रही है। जल्द से जल्द गिरोह को भी गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुआ है, लेलिन मृतक परिवार की ओर से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिक दर्ज की जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें