ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: कपड़ा कारोबारी के बेट की गोली मारकर हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने बाजार किया बंद

Bihar Crime News: बिहार के अररिया से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां बुधवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के अररिया से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां बुधवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना अंचरा-नरपतगंज मुख्य मार्ग पर फुलकाहा के पास घटी। मृतक की पहचान नवाबगंज पंचायत के फुलकाहा वार्ड संख्या दो निवासी, कपड़ा व्यवसायी अशोक गुप्ता के पुत्र दीपू कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।


प्रथम दृष्टया युवक की कनपटी में गोली मारकर हत्या की गई प्रतीत होती है। दीपू मंगलवार शाम करीब चार बजे घर से अपने एक दोस्त के साथ निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने जब उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका फोन स्विच ऑफ मिला। बुधवार सुबह जब स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो सड़क किनारे शव को देखकर उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और फुलकाहा थाना पुलिस को सूचना दी गई।


सूचना मिलते ही फुलकाहा थाना प्रभारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा गया है।


दीपू की हत्या की खबर फैलते ही फुलकाहा बाजार के लोग आक्रोशित हो उठे और उन्होंने बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह हत्या पूर्व नियोजित साजिश के तहत की गई है। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।


मृतक दीपू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मां और अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि दीपू की हत्या किसी नजदीकी या जान-पहचान वाले व्यक्ति द्वारा की गई है, क्योंकि वह बिना झिझक उसके साथ गया था।


फुलकाहा थाना प्रभारी ने बताया कि यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जल्द ही परिजनों से आवेदन लेकर एफआईआर दर्ज की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस मृतक के दोस्तों और संपर्क में आने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें