ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

Bihar Crime News: कार सवार नागा साधुओं ने CSP संचालक से की लूटपाट, पुलिस ने खदेड़कर दबोचा

Bihar Crime News: बेतिया के परसा गांव में दो नागा साधुओं ने सीएसपी संचालक से 22,000 की लूट कर भागने की कोशिश की। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दोनों को रेलवे फाटक के पास पकड़ लिया गया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र के परसा गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश के मेरठ से आए दो नागा साधुओं ने सीएसपी संचालक से रुपए लूट लिए और फरार होने की कोशिश करने लगे। ग्रामीणों की सक्रियता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों आरोपितों को धर दबोचा गया।


जानकारी के अनुसार, परसा गांव निवासी सीएसपी संचालक इब्राहिम मियां के पुत्र अरमान आलम के पास सुबह दोनों नागा साधु पहुंचे। उन्होंने चंदा मांगा, जिस पर संचालक ने उन्हें कुछ सहयोग दिया और अन्य ग्रामीणों से भी सहयोग कराने का आश्वासन दिया। इसी दौरान मौका पाकर दोनों साधुओं ने बैंक के सीएसपी शाखा में रखे करीब 22 हजार रुपए पर हाथ साफ कर लिया और मौके से भाग निकले।


बताया जाता है कि दोनों साधु अपनी ऑल्टो कार से मझौलिया की ओर भागने लगे। संचालक अरमान आलम ने ग्रामीणों की मदद से उनका पीछा किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी इतनी तेजी से गाड़ी चला रहे थे कि रास्ते में कई बार बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। इस बीच, अरमान आलम ने तत्काल पुलिस को सूचना भी दे दी।


भागते-भागते जब दोनों साधुओं की गाड़ी मझौलिया स्थित रेलवे गुमटी संख्या 83 पर बंद फाटक के कारण रुक गई, तभी ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और दोनों को हिरासत में ले लिया।


थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि सीएसपी संचालक द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है, जिसमें लगभग 22,000 की लूट की बात कही गई है। पुलिस ने दोनों नागा साधुओं के खिलाफ कांड दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें