ब्रेकिंग
बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपबिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के निशाने पर कारोबारी, गोपाल खेमका के बाद इस जिले में व्यवसायी की हत्या से हड़कंप; सुशासन पर सवाल

Bihar Crime News: पटना में गोपाल खेमका की हत्या के बाद अब मोतिहारी में व्यवसायी विश्वनाथ शाह की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बिहार में लगातार कारोबारियों को निशाना बनाए जाने से दहशत और सुशासन पर सवाल उठने लगे हैं।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार में सुशासन के दावे एक बार फिर से खोखले साबित होने लगे हैं। पटना के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के बाद राज्य के अन्य कारोबारियों में खौफ का माहौल है। गोपाल खेमका की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि बदमाशों ने मोतिहारी में एक कारोबारी की हत्या कर सनसनी फैली दी।


दरअसल, बिहार में एक बार फिर व्यवसायी अपराधियों के निशाने पर हैं। पटना में गोपाल खेमका की हत्या का मामला अभी सुलझा नहीं था, इसी बीच मोतिहारी के शिकारगंज थाना क्षेत्र के शिकारगंज चौक के दुर्गा मंदिर के पास व्यवसायी विश्वनाथ शाह की अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी।


बताया जा रहा है कि देर रात विश्वनाथ शाह जब अपनी दुकान में सोए थे, अपराधियों ने उनकी गला रेत दिया। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि शिकारगंज बाजार में ही कारोबारी किराना की दुकान चलाते थे। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं है।


घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। बता दें कि मोतिहारी में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। घटना को लेकर शिकारगंज इलाके में लोगों के बीच काफी नाराजगी भी है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें