ब्रेकिंग
बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपबिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार में 14 लाख के लिए खूनी खेल, कर्ज का पैसा वापस मांगने पर ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया में 14 लाख रुपये के कर्ज विवाद में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कर्ज लौटाने की मांग पर पहले कुदाल से वार किया गया और फिर ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: खबर बेतिया से हैं जहां एक 45 वर्षीय व्यक्ति को गांव के ही लोगों ने ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया हैं। हत्यारे और मृतक के बीच 14 लाख रुपए का विवाद चल रहा था। मृतक शख्स ने कर्ज के पैसे वापस मांगे तो बात बढ़ गई। घटना सिरसिया थाना क्षेत्र के गरभुआ बाबू टोला की है।


मृतक की पहचान सिरसिया थाना क्षेत्र बाबू टोला गरभुआ निवासी अवध बिहारी मिश्र के 45 वर्षीय पुत्र हृदय मिश्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह करीब 9 बजे गांव के ही जयप्रकाश यादव एवं उसके बेटे विशाल यादव ने ट्रैक्टर से कुचलकर ह्रदय मिश्र को मौत के घाट उतार दिया।


परिजनों ने बताया है कि पैसे के विवाद को लेकर ट्रैक्टर चालक ने पहले कुदाल से मार कर उसे घायल किया और फिर ट्रैक्टर से कुचलकर मौके से फरार हो गया। घायल ह्रदय मिश्र को परिजनों ने आनन फानन में जीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि हत्यारा जयप्रकाश यादव से 14 लाख रुपए लेना था। 


जयप्रकाश यादव से मृतक कई बार अपने पैसे की मांग कर रहा था लेकिन जयप्रकाश यादव पैसा नहीं लौटा रहा था जिसको लेकर कहा सुनी हुई और जयप्रकाश यादव ने ह्रदय मिश्र को कुदाल से मार कर पहले घायल कर दिया और फिर उसका बेटा विशाल यादव उनके शरीर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर बेतिया जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया है।


मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जमकर अस्पताल परिसर में ही बवाल काटा। मौके पर पहुंचे डीएसपी विवेक दीप के कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को समझा बुझाकर पोस्टमार्टम कराया है। डीएसपी विवेक दीप ने बताया है कि प्रथम दृष्टया हत्या ही हैं। आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें