ब्रेकिंग
Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...

Bihar News: बिहार का घूसखोर सहकारिता पदाधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रंजीत शंकर प्रसाद को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने पैक्स भवन के निर्माण स्वीकृति के बदले घूस की मांग की थी।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रंजीत शंकर प्रसाद को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जीरो माइल स्थित एक होटल के पास की गई।


निगरानी विभाग, पटना के डीएसपी श्रीराम चौधरी ने बताया कि बछवाड़ा प्रखंड के रसीदपुर पैक्स अध्यक्ष अखिलेश कुमार सुमित अपने पैक्स भवन का गोदाम निर्माण करवाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी को आवेदन दिया था। आवेदन की स्वीकृति के बदले सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ने 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी लेकिन मामला 10 हजार रुपये पर तय हुआ।


पैक्स अध्यक्ष ने 15 सितंबर को निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। सत्यापन के बाद मंगलवार को सहकारिता प्रसार पदाधिकारी और पैक्स अध्यक्ष के बीच पैसे के लेन-देन का समय तय हुआ। उसी दौरान अधिकारी ने 10 हजार रुपये लेकर बैग में रखा, तभी निगरानी टीम ने उसे दबोच लिया।


जानकारी के अनुसार, सहकारिता पदाधिकारी आज सिमरिया में आयोजित राज्यपाल के कार्यक्रम में ड्यूटी पर थे। वहां से लौटने के बाद जीरो माइल स्थित होटल के पास उन्होंने परिवादी से 10 हजार रुपये लिए और नोट बाग में रख दिए, तभी निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी कर उन्हें पकड़ लिया। आरोपी पदाधिकारी को सर्किट हाउस लाकर पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें