ब्रेकिंग
Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाबसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपBihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाबसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार के कांग्रेस नेता को मिली जान से मारने की धमकी, झारखंड पुलिस के जवान पर आरोप

Bihar News: बिहार के गयाजी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी मिली है. पीड़ित कांग्रेस नेता ने झारखंड पुलिस के जवान पर धमकी देने का आरोप लगाया है.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बड़ी खबर गयाजी से आ रही है, जहां एक कांग्रेस नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने का आरोप झारखंड पुलिस में तैनात जवान पर लगा है। पीड़ित कांग्रेस नेता का कहना है कि चुनावी रंजिश को लेकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।


दरअसल, टेकारी प्रखंड महिमापुर थाना मऊ निवासी कांग्रेस पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सह संडा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार को उनके मोबाइल पर मोबाइल नंबर 896 9476841 से उनको जान से मारने की धमकी मिली है।


मुकेश कुमार ने बताया कि 28 मई को मध्य रात्रि जान से मारने और टेकरी में परिवार सहित बर्बाद करने की लगातार धमकी मिल रही है। धमकी देने वाला रामकुमार उर्फ मंटू गांव के ही रहने वाला है, जो फिलहाल झारखंड राज्य में पुलिस बल में तैनात है और वर्तमान में वह हजारीबाग के चरही थाना में पदस्थापित है।


उन्होंने बताया कि रामकुमार उर्फ मंटू बेवजह जान से मारने की धमकी दे रहा है। संभवत राजनीतिक द्वेष से रामकुमार उर्फ मंटू रास्ते से हटना चाह रहा है। वह टिकरी क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। मुकेश कुमार ने बताया कि वह अगामी विधानसभा चुनाव लडने की तैयारी कर रहे हैं, शायद इसी वजह से मानसिक रूप से तंग किया जा रहा है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें