ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Crime News: ससुराल में दो बहनों पर जानलेवा हमला, शादीशुदा महिला की मौके पर मौत; दूसरी लड़की गंभीर रूप से घायल

Bihar Crime News: बिहार के छपरा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां ससुराल में सो रही दो बहनों पर अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के छपरा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां ससुराल में सो रही दो बहनों पर अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। मृतिका की पहचान रूबी कुमारी और घायल निशा कुमारी के रुप में हुई है। मामला सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र के पकड़ी डीह गांव में शनिवार देर रात की है।


जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद परिजनों ने दोनों बहनों को आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रूबी को मृत घोषित कर दिया। निशा की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है। मृतका रूबी कुमारी का मायका छपरा के बरहमपुर में है। उसके पति धनंजय गुप्ता बाहर नौकरी करता है। चाचाससुर दिलीप शाह ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटना की उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी। 


बताया जा रहा है कि मृतिका शादिशुदा थी और उसकी छोटी बहन निशा अविवाहित है। निशा कुछ दिन पहले ही अपनी बहन के घर घुमने आई थी। घटना की जानकारी मिलते ही अमनौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हत्यारे की तलाश में जुट गई है। परिवार में शोक मातम छाया हुआ है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

सारण से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें