ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितमुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित

Bihar Crime News: बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात, बदमाशों ने घर में सो रहे शख्स को मौत के घाट उतारा

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय में एक मजदूर की सोते समय सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। आपसी रंजिश और मजदूरी के पैसे को लेकर ठेकेदार से विवाद के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

​Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई है। आपसी रंजिश में एक व्यक्ति की सोए अवस्था में सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। यह घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही पंचायत के मुसहरी टोला की है।


मृतक की पहचान वसही पंचायत के मुसहरी टोला निवासी 47 वर्षीय राधे सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राधे सहनी मजदूरी करता था और उसके दो बेटे और एक बेटी है। सुबह जब राधे सहनी की बेटी अपने पिता के कमरे में गई, तो उसने देखा कि पिता खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े हैं। 


इसकी जानकारी उसने ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते पूरे गांव में घटना की खबर आग की तरह फैल गई। परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले राधे सहनी का भट्टा के ठेकेदार से मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह हत्या की आशंका जताई जा रही है।


घटना की जानकारी मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय लोग इस वारदात को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं, अगर कोई बदमाश घर में घुसकर हत्या कर गया तो परिजनों को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी?


फिलहाल पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया जा रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।


इस बीच, गांव के लोग अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं। कोई इसे पुरानी रंजिश का परिणाम बता रहा है तो कोई भट्टा ठेकेदार से हुए विवाद से जोड़कर देख रहा है। हालांकि सभी ग्रामीणों की एक ही मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द हत्यारे का उद्भेदन करे और दोषियों को कड़ी सजा मिले।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें