ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

महिला मित्र के साथ कमरे में थे IPS अधिकारी, पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा तो हो गया बवाल

BHOPAL: मध्य प्रदेश पुलिस में डीजी रैंक के आईपीएस अधिकारी महिला मित्र के साथ उसके कमरे में बंद थे. इस दौरान उनकी पत्नी ने महिला मित्र के घर पर धावा बोल दिया और दोनों रंगेहाथ पकड़े

महिला मित्र के साथ कमरे में थे IPS अधिकारी, पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा तो हो गया बवाल
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHOPAL: मध्य प्रदेश पुलिस में डीजी रैंक के आईपीएस अधिकारी महिला मित्र के साथ उसके कमरे में बंद थे. इस दौरान उनकी पत्नी ने महिला मित्र के घर पर धावा बोल दिया और दोनों रंगेहाथ पकड़े गए. जिसके बाद आईपीएस अधिकारी वहां से भाग खड़े हुए. इस अधिकारी का नाम पुरुषोत्तम शर्मा है. 

इसको भी पढ़ें: प्रेमिका के साथ पकड़े गए IPS अधिकारी ने पत्नी पर लगाया गंभीर आरोप, कहा..इन बातों को लेकर कर रही है ब्लैकमेल

महिला एंकर के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

आईपीएस अधिकारी की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके पति का एक चैनल में काम करने वाली महिला एंकर के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है. वह चुपके से मिलने के लिए उसके घर आ जाते हैं. इसके अलावे वह कुछ दिन पहले ही महिला एंकर को लेकर हैदराबाद गए थे. आईपीएस अधिकारी की पत्नी ने पति के महिला मित्र से कई घरों का वीडियो बनाया. इस दौरान उसने बेड रुम का भी वीडियो बनाया. महिला एंकर को फटकार भी लगाई है. लेकिन महिला एंकर ने इस तरह के किसी भी गलत संबंधों के आरोपों को गलत बताया है. 

महिला एंकर ने आईपीएस अधिकारी की पत्नी ने दर्ज कराया एफआईआर

महिला एंकर ने आईपीएस अधिकारी की पत्नी और बेटे पर केस दर्ज कराया है और बदनाम करने का आरोप लगाया है. महिला एंकर ने कहा कि मीडिया में होने के कारण कई अधिकारियों के साथ मुलाकात होती रहती है. लेकिन उनके साथ मेरे कोई गलत संबंध नहीं है. मेरा 11 साल का बेटा है. गलत आरोप लगाने के कारण मेरी नौकरी खतरे में है. दोनों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है. जिससे मेरी बदनामी हो रही है. 

गुस्से में अधिकारी ने पत्नी को पीटा

रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद आईपीएस अधिकारी ने पत्नी को घर में जमकर पिटाई कर दी. इसका वीडियो बेटा ने बनाकर अधिकारियों को दे दिया. जिसके बाद आईपीएस अधिकारी पर गाज गिर गई है. उनको नौकरी से हटा दिया गया है. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें