ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

140 रुपये के लिए बॉबी देओल ने चाचा को मार डाला, भाई सन्नी देओल पहले से है जेल में बंद

ARA : खबर आरा की है, जहां बॉबी देओल ने महज 140 रुपये के लिए अपने चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी। बॉबी देओल का भाई सन्नी देओल पहले से अपराधिक मामलों में जेल में बंद है। घटना शहर के

140 रुपये के लिए बॉबी देओल ने चाचा को मार डाला, भाई सन्नी देओल पहले से है जेल में बंद
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ARA : खबर आरा की है, जहां बॉबी देओल ने महज 140 रुपये के लिए अपने चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी। बॉबी देओल का भाई सन्नी देओल पहले से अपराधिक मामलों में जेल में बंद है। घटना शहर के टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ले की है। चाकू से हमले के बाद बॉबी देओल के चाचा की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। शनिवार की सुबह उसने अपने घर पर ही दम तोड़ दिया। 



घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ला के स्व.बुचन प्रसाद का 28 साल का बेटा रमेश कुमार उर्फ मल्लू है। इधर मृतक के भाई मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह भाई रमेश कुमार उर्फ मल्लू और उसका भतीजा बॉबी देओल एक ही जगह बैठे हुए थे और उसके भाई के पॉकेट में ₹160 रुपये थे। उसके भतीजे बॉबी देओल ने 140 निकाल लिया। इसको लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गई। जिसके बाद दोनों आपस में भिड़ गए। उसी दौरान भतीजे बॉबी देओल ने उसे शरीर के कई जगहों पर ताबड़तोड़ चाकू से गोद डाला। जिससे वाह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते तो पटना रेफर कर दिया गया था। लेकिन आज उसकी मौत हो गई। 



बताया जा रहा है कि बॉबी देओल का भाई सन्नी देओल पहले से ही किसी अपराधिक मामले में जेल में बंद है। घटना के बाद में घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें