ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

बिहार: गोलियों से भूनकर जमीन कारोबारी की हत्या, पहले 3 गोली पीठ पर फिर सिर में मारा

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर में एक जमीन कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई. अपराधियों ने युवक को एक-एक कर चार गोली मारी. एक गोली पीछे से कनपटी में तो तीन गोली पीठ पर लगी.

बिहार: गोलियों से भूनकर जमीन कारोबारी की हत्या, पहले 3 गोली पीठ पर फिर सिर में मारा
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर में एक जमीन कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई. अपराधियों ने युवक को एक-एक कर चार गोली मारी. एक गोली पीछे से कनपटी में तो तीन गोली पीठ पर लगी. गोली लगने के बाद जमीन कारोबारी राकेश सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.


घटना जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के धोबिया काली रोड की है जहां मंगलवार की रात करीब 9 बजकर 15 मिनट के आसपास जमीन कारोबारी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान अलीगंज महेशपुर के निवासी जमीन कारोबारी राकेश कुमार सिंह के रूप में की गई.


सूचना मिलते ही सिटी DSP अजय कुमार चौधरी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. हबीबपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मौके पर पहुंचे पुलिस के एक पदाधिकारी ने बताया कि आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज को खंगाला जा रहा है. मृतक की पहचान बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज महेशपुर के रहने वाले जमीन कारोबारी राकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है.


बताया जा रहा है कि राकेश कई सालों से प्लॉटिंग का काम करता था.जिस वजह से कई बार पैसे की लेनदेन में लोगों से बहस भी हो चुकी है. इस मामले में मृतक के भाई मोनू सिंह ने बताया कि उनका भाई छह सालों से जमीन का कारोबार कर रहा था. कुछ लोगों के पास उनके भाई का लाखों रुपया बकाया था. जिसका वसूली कई दिनों से कर रहे थे. लेकिन इन्हें नहीं दिया जा रहा था. हो सकता है उसी की दुश्मनी निकालने के लिए यह हत्या की गई है.






टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें