ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

बिहार : एएसआई के घर में घुसा चोर, पकड़ाया तो पीट पीटकर मार डाला

BHAGALPUR : भागलपुर से एक के चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां बिहार पुलिस के एक एएसआई के घर में चोर घुस गया। घर में घुसे दो चोरों में से एक कैश और ज्वेलरी लेकर भागने में कामयाब रहा लेकिन दूसरा चो

बिहार : एएसआई के घर में घुसा चोर, पकड़ाया तो पीट पीटकर मार डाला
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHAGALPUR : भागलपुर से एक के चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां बिहार पुलिस के एक एएसआई के घर में चोर घुस गया। घर में घुसे दो चोरों में से एक कैश और ज्वेलरी लेकर भागने में कामयाब रहा लेकिन दूसरा चोर घरवालों के हत्थे चढ़ गया। चोरी की घटना को अंजाम देने घर में घुसे मोहम्मद गुड्डू को एएसआई के बेटे और दामाद समेत अन्य लोगों ने इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। 


घटना के बारे में मिलेगी पूरी जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात बिहार पुलिस के जमादार अरुण यादव के घर में दो युवक के चोरी के इरादे से घुसे। घरवालों को इसकी भनक लग गई। घरवालों के उठते ही एक चोर मौके से भागने में सफल रहा जबकि दूसरा मोहम्मद गुड्डू पकड़ में आ गया। इसके बाद उसकी पिटाई शुरू हो गई। पिटाई के दौरान ही मोहम्मद गुड्डू ने दम तोड़ दिया। चोर की मौत के बाद एएसआई के परिवार वाले मौके से फरार हो गए। जमादार की पत्नी ने बबरगंज थाने में मोहम्मद गुड्डू और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया है। 


उधर गुड्डू की मौत के बाद परिजनों ने भी केस दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस ने जमादार के बेटे पंकज यादव और दामाद आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद अब बाकी लोगों की तलाश हो रही है। यह मामला बेहद संवेदनशील इलाके से जुड़ा है लिहाजा घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। आपको बता दें कि जमादार अरुण यादव बक्सर जिले में तैनात हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें