नेपाल में अंतरिम पीएम की चर्चा: Gen-Z ने इंजीनियर कुल मान घिसिंग का नाम आगे बढ़ाया, बालेन शाह और सुशीला कार्की को किया खारिज प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दिया दो बड़ा तोहफा, सिक्स लेन रोड और रेल दोहरीकरण योजना का किया ऐलान: दिलीप जायसवाल Bihar News: बिहार के भ्रष्ट इंजीनियर विनोद राय के समस्तीपुर स्थित आवास पर EOU की रेड, चप्पे-चप्पे की ली जा रही तलाशी Bihar Crime News: नेपाल में हिंसा के बीच भारत में अवैध घुसपैठ की कोशिश, बार्डर से पांच विदेशी नागरिक गिरफ्तार Bihar Crime News: नेपाल में हिंसा के बीच भारत में अवैध घुसपैठ की कोशिश, बार्डर से पांच विदेशी नागरिक गिरफ्तार Bihar News: बिहार के इस शहर में एरियल सर्वे जल्द, सभी मकानों को मिलेगा हाईटेक क्यूआर कोड BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर BJP के सीनियर लीडर ने बता दिया पूरा प्लान, जानिए कैसे इस चक्रव्यूह में फंस जाएंगे बड़े-बड़े नेता Bihar Weather: अगले 2 घंटों में बिहार के कई जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी Bihar News: बिहार के जेल में बंद कैदी की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप Bihar News: पटना के इन रास्तों में अब नहीं होगी जाम की समस्या, अब इस जगह बना रहा एलिवेटेड पुल
11-Feb-2025 02:16 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के भागलपुर से अजब प्यार की गजब कहानी सामने आई है। यहां गाजियाबाद से आई लड़की ने एक युवक के घर पहुंचकर खूब हंगामा मचाया। लड़की युवक की शादी की बात सुनकर उसके घर पहुंच गई थी। दोनों के बीच फेसबुक के जरिए प्यार हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने और अब लड़की लड़के से शादी करने की जिद पर अड़ गई है।
दरअसल, गाजियाबाद की युवती को बिहार के लड़के से फेसबुक के जरिए दोस्ती हो गई। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर क्या था मिलने की बेकरारी बढ़ी और दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। इसके बाद बिना शादी के ही दोनों सारी हदें पार कर गए। करीब तीन साल दोनों के बीच यह खेल चलता रहा। इसी बीच लड़का भागलपुर स्थित अपने घर पहुंचा, जहां दूसरी लड़की से उसकी शादी हो गई।
प्रेमी के धोखे से आहत लड़की गाजियाबाद से भागलपुर पहुंची और तेतरी पहुंचकर लड़के के घर पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। लड़की का आरोप था कि युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था और तीन सालों तक उसे झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। लड़की पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। लड़के के घर वालों ने लड़की को अपने घर में रखने से मना कर दिया जिसके बाद लड़की और लड़के के परिवार वालों के बीच खूब बहस हुई।
भारी हंगामा के बाद लड़की नवगछिया थाना पहुंची और पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई। मामला पुलिस मे पहुंचने के बाद पुलिस लड़की और लड़के को थाने ले आई और वहां दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने लड़की के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया है औऱ मामले की छानबीन में जुट गई है।