ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

Bihar Crime News: होटल में लड़की से दुष्कर्म, इलाज के बाद हुई मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग लड़की के साथ होटल में कथित रूप से दुष्कर्म किया गया.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग लड़की के साथ होटल में कथित रूप से दुष्कर्म किया गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से जांच जारी है।


मामला मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के लंगड़ी बस्ठा का है। 19 जून को एक किशोरी कंप्यूटर क्लास के बहाने दोपहर 1 बजे घर से निकली, लेकिन क्लास न जाकर अपने दो दोस्तों के साथ नरकटियागंज चली गई। वहां एक होटल में कमरा लेकर दोनों युवकों ने लड़की के साथ आपसी सहमति के नाम पर शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान लड़की की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई।


बेहोश लड़की को पहले गुप्ता हॉस्पिटल, फिर डॉ. रवि रंजन के क्लिनिक और अंत में बेतिया जीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में एक आरोपी ने परिजनों को दुर्घटना की झूठी सूचना देकर गुमराह करने की कोशिश की।


पीड़िता के पिता की तहरीर पर मैनाटांड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। तीनों आरोपियों को पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। होटल मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने होटल और आस-पास के CCTV फुटेज जब्त कर लिए हैं, और वैज्ञानिक तरीके से जांच जारी है।


एसपी ने बताया कि, मामला अत्यंत संवेदनशील है। तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है, उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया है। वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। यह घटना न केवल समाज को झकझोर देने वाली है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे युवाओं द्वारा जिम्मेदारी और नैतिकता से भटके कदम एक जानलेवा मोड़ ले सकते हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन यह भी आवश्यक है कि होटल इंडस्ट्री, स्वास्थ्य संस्थानों, और परिवारों को भी अपनी भूमिका गंभीरता से निभानी होगी।

रिपोर्ट- संतोष कुमार 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें