ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

बेगूसराय में दबंग मुखिया की करतूत, युवक को लाठी-डंडे और पिस्टल के बट से पीटा

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक मुखिया के दबंगई देखने को मिली है। मुखिया ने एक युवक को बुलेट गाड़ी चोरी के आरोप में 7 घंटे तक घर में बंद कर लाठी-डंडे और पिस्टल के बट से जमक

बेगूसराय में दबंग मुखिया की करतूत, युवक को लाठी-डंडे और पिस्टल के बट से पीटा
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक मुखिया के दबंगई देखने को मिली है। मुखिया ने एक युवक को बुलेट गाड़ी  चोरी के आरोप में 7 घंटे तक घर में  बंद कर लाठी-डंडे और पिस्टल के बट से जमकर बेरहमी से पिटाई की।वह रहम की भीख मांगता रहा लेकिन मुखिया ने उनकी एक न सुनी।


घटना बरौनी थाना क्षेत्र की है। घायल युवक की मोसादपुर निवासी अनिल सिंह के पुत्र कपिल देव कुमार है। कपिल देव ने बताया कि हम अपने घर से बगीचा की ओर गए हुए थे उसी दौरान बथौली पंचायत के मुखिया चंदन साह उस बगीचे में पहुंचे और वहां पर जितने भी लोग थे सभी को मुखियाने वहां से भगा दिया। फिर जबरन मुखिया चंदन साह एक रूम में ले गया और 1 दर्जन से अधिक लोग को बुला लिया उसके बाद बेरहमी से लाठी डंडे एवं पिस्टल के बट से पीटना शुरू कर दिया और जान से मारने की कोशिश की।जब तक हम अधमरा नहीं हो गए तब तक वे लोग मारते रहे। जब हम बेहोश हो गए तो वह लोग मर समझ कर भाग गये। पीड़ित युवक ने बताया कि मुखिया और उसके गुर्गों ने शाम 7:00 बजे लेकर 1 बजे रात तक एक बजे तक उसकी पटाई की।


कपिल देव ने बताया कि  बहुत देर बाद होश आया उसके बाद किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर मम्मी को फोन किया। फिर मम्मी आई आनन-फानन में किसी तरह उठा उठा के इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक का कहना है कि मेरे पास 10 हजार रुपया और एक साइकिल भी उन लोग के द्वारा ले लिया गया। पीड़ित युवक ने बताया कि 4 दिन पहले मुखिया के घर से बुलेट गाड़ी चोरी हो गयी थी। उसी गाड़ी की चोरी का आरोप वो मुझपर लगा रहा था।


फिलहाल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस घटना से पूरे परिवार दहशत के माहौल में जी रहे हैं। बरौनी थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें