ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितमुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित

Bihar Crime News: शराब पार्टी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया। यह वारदात सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह वार्ड नंबर-10 की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघी वार्ड-25 निवासी अर्जुन महतो के 35 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना से पहले तीन-चार युवक उसी स्थान पर शराब पार्टी कर रहे थे। शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई और फिर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को सड़क किनारे खेत में फेंक दिया गया।


सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने खेत में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिंघौल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से शराब की बोतलें और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।


मृतक के पिता अर्जुन महतो ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5 बजे उनका बेटा शांति साह चौक से कुछ लोगों के साथ गया था। फोन पर आखिरी बार बातचीत में उसने कहा था अभी झगड़ा झंझट हो रहा है, बाद में बात करता हूं। इसके बाद परिवार को सुबह बेटे के मारे जाने की सूचना मिली।


संतोष कुमार ठेला (जुगाड़ गाड़ी) चलाकर जीविका चलाता था। हत्या की खबर फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है, अपराधियों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें