ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

Bihar Crime News: थानेदार की कुर्सी पर बैठकर युवक ने बनाई इंस्टाग्राम रील, वीडियो वायरल होने पर तीन गिरफ्तार

Bihar Crime News: बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना में एक युवक द्वारा थाना अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर इंस्टाग्राम रील बनाने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक थाना अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर इंस्टाग्राम रील बनाता नजर आ रहा है। यह वीडियो साहेबपुर कमाल थाना के चेंबर का है।


घटना को गंभीरता से लेते हुए बलिया डीएसपी नेहा कुमारी ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अभिषेक कुमार, अभिषेक कुमार और दुर्गेश कुमार के रूप में की गई है।


गिरफ्तार अभिषेक कुमार, साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह का बेटा है। दूसरे अभिषेक कुमार खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी बाला सिंह का बेटा है, जबकि दुर्गेश कुमार, बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलवा गांव निवासी नीरज कुमार का पुत्र है।


पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक बाइक, चार मोबाइल फोन और एक रॉड भी बरामद किया है। पुलिस जांच में यह सामने आया कि थाना अध्यक्ष के चेंबर में जब कोई नहीं था, तब युवक ने वहां बैठकर वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया, जिससे यह वायरल हो गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे किसी काम से थाना आए थे और मौके का फायदा उठाकर रील बना ली।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें