ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

बेगूसराय में थाना के महज 500 मीटर की दूरी पर हुई डकैती, स्वर्ण व्यवसाई के दुकान में डाला डाका

BEGUSARAI: बिहार में चोरी- डकैती, हत्या जैसे अपराध कि घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार अपराधियों ने लुट की घटना को अंजाम दिया है। आधी रात को डकैतों ने एक स्वर्ण व्यवसाई के द

बेगूसराय में थाना के महज 500 मीटर की दूरी पर हुई डकैती, स्वर्ण व्यवसाई के दुकान में डाला डाका
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: बिहार में चोरी- डकैती, हत्या जैसे अपराध कि घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार अपराधियों ने लुट की घटना को अंजाम दिया है। आधी रात को डकैतों ने एक स्वर्ण व्यवसाई के दुकान को अपना शिकार बनाया। डैकतों के आवाज से जब  घर वालों की नीन्द खुली तो, डकैतों ने उन पर हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें घर के कई परिजन घायल हो गए। 


आधी रात को घर में घुसे चोर

बता दें यह घटना बेगूसराय में थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई है। रविवार की रात करीब दो बजे लगभग आधा दर्जन की संख्या में डकैत एक दुकान में दाखिल हुए, और डकैती के घटना को अंजाम दे दिया। इतना ही नहीं  डकैतों ने दुकानदार के घर में भी घुसकर डकैती करने का प्रयास किया। शोर के कारण घर वालों की नीन्द खुली तो डकैतों ने घर के चार सदस्यों को पीट- पीट कर जख्मी कर दिया। आपको बता दें कि फिलहाल पूरे मामला की जांच पुलिस कर रही है। 


80000 नगद, चांदी के बर्तन चुराए

 बताया जा रहा है कि रात के करीब 2:00 बजे आधा दर्जनों की संख्या में डकैत दुकान के अंदर दाखिल हुए थे जिसके बाद गल्ला में रखे 80000 नगद चांदी के बर्तन सहित कई समानों की चोरी की।  दुकान में आवाज सुनकर जैसे ही घर के लोग जगे डकैतों ने उन पर हमला शुरू कर दिया । इस हमले में रमन चौधरी, प्रेम चौधरी और बजरंग चौधरी का सर फट गया और गंभीर रूप से जख्मी है। वही सोनू चौधरी के पेट से गोली छूकर निकल गई । मौके पर घटना की सूचना पाकर मंझौल डीएसपी मंझौल थानेदार चेरिया बरियारपुर थानेदार दल बल के साथ पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। जहां दुकान के बाहर गली से एक पोटली बरामद हुआ है जिसमें चांदी बरामद किया गया है।  वहीं घटनास्थल से एक खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है। 


फिलहाल पुलिस ने दुकान के भीतर किसी भी शख्स को जाने से मना कर दिया है।। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश दिख रहा है। पुलिस इस पूरे मामले के उद्भेदन के लिए डॉग स्क्वायड का सहारा ले सकती है। वहीं पुलिस दुकान और उसके अगल-बगल के दुकानों में लगे सीसीटीवी को खंगालने में भी जुटी हुई है।  

इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें