ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

बेगूसराय में अपराधियोंं के हौसले बुलंद, लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में घर में बंधक बनाकर युवक को पीटा

BEGUSARAI: लॉकडाउन के बावजूद बेगूसराय में इन दिनों अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं। ताजा मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है जहां अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मा

बेगूसराय में अपराधियोंं के हौसले बुलंद, लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में घर में बंधक बनाकर युवक को पीटा
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: लॉकडाउन के बावजूद बेगूसराय में इन दिनों अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं। ताजा मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है जहां अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे भी मन नहीं भरा तब बदमाशों ने युवक को बंधक बनाकर बंद कमरे में उसकी जमकर पिटाई की। घायल युवक की पहचान वार्ड 8 निवासी अशर्फी यादव का पुत्र अंजेश कुमार के रूप में हुई है।  


 घायल युवक ने बताया कि वह पंचवीर बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रहा था तभी आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने उसे घेर लिया। पहले तो जेब में रखे 22 हजार कैश, घड़ी और गले की चेन छीन ली। लूटपाट करने के बाद हथियारबंद अपराधियों ने उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।



 जिसके बाद अपराधियों ने उसे बंधक बना लिया और एक कमरे में ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची ने पीड़ित युवक को अपराधियों के चंगुल से छुड़ाया। हालांकि इस दौरान सभी बदमाश पुलिस को देख फरार हो गये। जिसके बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके के लोग भी काफी दहशत में हैं।  


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें