ब्रेकिंग
Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...

बेगूसराय में युवक की हत्या; दो दोस्तों ने पीट-पीटकर ली जान, गंडक नदी में फेंकी डेडबॉडी

BEGUSARI : बेगूसराय में दोस्ती का रिश्ता कलंकित हो गया है। दोस्तों ने एक दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए गंडक नदी में शव को फेंक दिया। गांव वालों

बेगूसराय में युवक की हत्या; दो दोस्तों ने पीट-पीटकर ली जान, गंडक नदी में फेंकी डेडबॉडी
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARI : बेगूसराय में दोस्ती का रिश्ता कलंकित हो गया है। दोस्तों ने एक दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए गंडक नदी में शव को फेंक दिया। गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है वहीं दोनों दोस्तों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। 


घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा चितरंजन चितरंजन चौक के समीप बूढ़ी गंडक नदी का हैं। मृतक युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किल्ली पहाड़पुर निवासी काजो साह का पुत्र सोनेलाल कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक सोनेलाल कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ 10 जून के गंडक नदी के पास पार्टी करने गया था। उसी दरमियान किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ। जिसमें दोस्तों ने बड़ी बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर शव को गंडक नदी में फेंक दिया। जब मृतक सोनेलाल कुमार अपने घर नहीं पहुंचा तो उनके परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला। जिसके बाद आज मुफस्सिल थाना में परिजनों ने दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। 


वहीं आज जब ग्रामीणों ने गंडक नदी के पास गया तो एक शव को देखा इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की तो यह शव सोनेलाल कुमार के रूप शिनाख्त हुई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मुफस्सिल थानाध्यक्ष राज बिंदु ने बताया कि दोस्तों के साथ खाने-पीने को लेकर जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान ही सोनेलाल कुमार की मौत हो गई। हत्या के बाद बगल में गंडक नदी में शव को फेंक दिया गया। 


फिलहाल इस मामले में दो दोस्तों को गिरफ्तार पुलिस ने कर लिया है जिसका नाम है संजीत कुमार और पुजारी साह है। इन्हीं दोनों दोस्तों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें