ब्रेकिंग
मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला?वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला?वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश

बेगूसराय में 4 शराबियों ने पुलिस पर बोला हमला, 2 पुलिसवालों को पीट कर हुए फरार

BEGUSARAI : आज ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शराब को फिर से खराब बता दिया है। नीतीश कुमार मानते हैं कि शराब जैसी बोगस चीज दुनिया में नहीं है। उन्होनें इसके लिए विश्न स्वास्थ

बेगूसराय में 4 शराबियों ने पुलिस पर बोला हमला, 2 पुलिसवालों को पीट कर हुए फरार
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI : आज ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शराब को फिर से खराब बता दिया है। नीतीश कुमार मानते हैं कि शराब जैसी बोगस चीज दुनिया में नहीं है। उन्होनें इसके लिए विश्न स्वास्थ्य संगठन  तक के आंकड़ों का हवाला दिया। लेकिन बिहार के शराब के शौकीन है कि मानने को तैयार नहीं। पियक्कड़ों की जुर्रत तो देखिए पी-पाकर वे पुलिसवालों पर भी हमला बोलने से बाज नहीं आते।


जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आय़ा है। नगर थानाक्षेत्र के पूर्वी ओवरब्रिज के पास ट्रैफिक पुलिस अपनी ड्यूटी बजा रहे थे। ड्यूटी लगभग समाप्ति की ओर ही था तभी चार शराबी नशे में पूरी तरह धुत वहां पहुंच गय़े। आव देखा न ताव बेवजह ही भिड़ गये पुलिस वालों से। बचाने गये दूसरे सहकर्मी को भी शराबियों ने अपने लपेटे में ले लिया। दोनों को पीट कर घायल कर दिया और वहां से फरार हो गये।


इस मामले में दो ट्रैफिक पुलिस के जवान अशोक कुमार मोची और अशोक कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। दोनों को ही आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस अब उन पियक्कड़ों की तालाश में जुट गयी है। ट्रैफिक एसआई सुरेश रजक ने बताया कि शराबियों की पहचान कर ली गय़ी है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें