ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

Bihar Crime News: बिहार में ज्वेलर्स की दुकान में भीषण डकैती, चौकीदार को बंधक बनाकर लाखों के सोना-चांदी लूट ले गए बदमाश

Bihar Crime News: बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में डकैती की बड़ी वारदात हुई है। डकैतों ने चौकीदार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ किलो सोना, चांदी और नकदी लूट ली। पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी-3 में बीती रात एक बड़ी डकैती की वारदात सामने आई है। अज्ञात डकैतों ने चौकीदार को बंधक बनाकर सोना-चांदी की दुकान में धावा बोला और लाखों की संपत्ति लूट ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग भयभीत हैं।


जानकारी के अनुसार, डकैत रात करीब 2 बजे दुकान के चौकीदार पर टूट पड़े। उसके साथ जमकर मारपीट की गई और बाद में उसके हाथ-पांव बांधकर बंधक बना दिया गया। इसके बाद अपराधियों ने बेखौफ होकर दुकान का शटर तोड़ा और अंदर घुस गए। डकैतों ने दुकान के अंदर रखे लोहे के लॉकर को तोड़ डाला और करीब डेढ़ किलो सोने के आभूषण, 15 हजार कैश. चांदी व अन्य कीमती रत्न-जवाहरात समेट लिए। चोरी की कुल राशि लाखों में आंकी जा रही है।


दुकान मालिक तेघड़ा के निवासी शंभू शाह ने बताया कि रोजाना की तरह उन्होंने दुकान बंद कर घर लौट गए थे। रात में मकान मालिक ने उन्हें मोबाइल से फोन कर घटना की सूचना दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा हुआ था और अंदर रखा लॉकर भी क्षतिग्रस्त मिला।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी मनीष ने बताया कि अपराधियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया है। तकनीकी जांच भी चल रही है। उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में खौफ का माहौल है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें