ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि

Bihar crime news: प्रेमी के लिए पति की बलि! बांका में दिल दहलाने वाला हत्याकांड...मास्टरमाइंड निकली पत्नी

Bihar crime news: बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में हुए रामपुर बहियार हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मृतक बिहारी यादव की हत्या उसकी पत्नी रिंकू देवी ने अवैध संबंधों और घरेलू कलह के चलते अपने सहयोगियों की मदद से करवाई थी।

बांका हत्याकांड, पत्नी ने की हत्या, अवैध संबंध, रामपुर बहियार मर्डर, पति की हत्या, प्रेम प्रसंग हत्या, सनसनीखेज मर्डर, पत्नी मास्टरमाइंड, अमरपुर थाना, बिहार क्राइम न्यूज  English Keywords: Banka murde
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar crime news: बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बहियार में 11 अप्रैल को मिले सर कटा शव मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मृतक बिहारी यादव की हत्या उसकी पत्नी रिंकू देवी ने अपने प्रेम संबंधों के चलते सुनियोजित तरीके से करवाई थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने रिंकू देवी समेत उसके दो सहयोगियों—भरको गांव के बालेश्वर हरिजन और उसकी पत्नी बिजुला देवी को गिरफ्तार कर लिया है।


एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि रिंकू देवी के गांव के एक युवक से अवैध संबंध थे, जिसके कारण पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते थे। पति द्वारा खर्चा-पानी बंद कर देने के बाद रिंकू ने बदले की ठान ली। जेल में मारपीट के एक केस में बंद होने के दौरान रिंकू की मुलाकात बिजुला देवी से हुई, जो शराब के केस में बंद थी। जेल से निकलने के बाद रिंकू ने पति की हत्या के लिए 35 हजार रुपये में सौदा तय किया।


आपको बता दे कि 11 अप्रैल को जब बिहारी यादव कोलकाता से गांव लौट रहा था, तब रिंकू देवी उसकी लाइव लोकेशन ट्रैक कर रही थी। पुनसिया से इंग्लिशमोड़ के बीच जैसे ही पति पहुंचा, पहले से घात लगाए बालेश्वर और बिजुला ने धारदार हथियार से उसकी निर्मम हत्या कर दी। शव का धड़ विलासी नहर के पास फेंक दिया गया और सिर को दूर छिपा दिया गया ताकि पहचान न हो सके। पुलिस ने रिंकू की निशानदेही पर शव का सिर, हत्या में प्रयुक्त हथियार और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।


शुरुआती जांच में रिंकू देवी ने किसी अज्ञात व्यक्ति पर आरोप लगाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी, लेकिन मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साजिश का पर्दाफाश हो गया। फिलहाल पुलिस उस युवक की भी कुंडली खंगाल रही है जिससे रिंकू के अवैध संबंध थे। इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में एसपीडीओ बिपिन बिहारी के नेतृत्व में अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार, दरोगा विक्की कुमार, राहुल कुमार, सतीश कुमार सिंह और तकनीकी टीम के सदस्यों प्रशांत, विजय और धर्मेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें