ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Crime News: सौतेली बेटी के साथ जबरन गंदा काम करता था पिता, महापाप में मां भी देती थी साथ; ऐसे पकड़े गए दोनों हैवान

Bihar Crime News: बांका, बिहार में एक नाबालिग बच्ची के यौन शोषण का मामला सामने आया है, जिसमें सौतेले पिता और मां को गिरफ्तार किया गया है। मुक्ति निकेतन संस्था की तत्परता से बच्ची को बचाया गया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के बांका से एक बेहद शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। आनंदपुर ओपी क्षेत्र की एक नाबालिग बच्ची ने अपने सौतेले पिता पर यौन शोषण और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। 


बच्ची की मां को भी इस मामले में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने व्हाट्सएप और कॉल के माध्यम से "मुक्ति निकेतन" संस्था से संपर्क कर अपनी आपबीती साझा की। संस्था के सचिव चिरंजीव कुमार सिंह के अनुसार, बच्ची ने बताया कि दिसंबर 2024 से उसका सौतेला पिता उसके साथ लगातार यौन शोषण कर रहा था।


पीड़ित लड़की शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद प्रताड़ित हो चुकी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुक्ति निकेतन और चाइल्डलाइन बांका की टीम ने तुरंत स्थानीय आनंदपुर थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विपिन कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। 


प्रारंभिक साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने बच्ची को अपने संरक्षण में ले लिया। साथ ही उसकी मां और आरोपी सौतेले पिता को हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस घटना लेकर इलाके के लोगों में गहरा आक्रोश है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें