ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Bihar Crime News: महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की डूबने से हुई मौत; क्यों उठा लिया इतना बड़ा कदम?

Bihar Crime News: बिहार के बांका में घरेलू कलह से परेशान महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के बांका में घरेलू कलह से परेशान महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी, जिससे डूबने से महिला और उसके दोनों बच्चों की जान चली गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


दरअसल, यह घटना चान्दन थाना क्षेत्र के बिहायी गांव में मंगलवार की रात हुई। मंगलवार की रात चंदन यादव की पत्नी का उसकी सास के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। तनाव के बाद बात इतनी बढ़ गई कि महिला अपने दो बच्चों के साथ घर से निकल गई और गांव के बाहर स्थित कुएं में छलांग लगा दी।


परिवार के लोगों को जबतक इस बात की जानकारी मिली तबतक काफी देर हो चुकी थी। बुधवार की सुबह मृतका और उसके दोनों बच्चों का शव कुएं में बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


इस घटना के बाद एक तरफ जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं दूसरी तरह एक साथ तीन लोगों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा है। मौके पर पहुंचे थानेदार विष्णुदेव कुमार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना के सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें