ब्रेकिंग
कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुककटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

Bihar Crime News: बिहार में लापता कोचिंग टीचर का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bihar Crime News: बांका जिले में दो दिन से लापता कोचिंग टीचर राजकुमार मंडल का शव तालाब से बरामद हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कपड़े और जूते से पहचान की गई। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के बांका जिले में दो दिन से लापता एक कोचिंग टीचर की लाश तालाब से बरामद की गई है। मृतक की पहचान बिद्दु बिशनपुर गांव निवासी भरत मंडल के 25 वर्षीय बेटे राजकुमार मंडल उर्फ राजू के रूप में हुई है। वह एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाने के साथ-साथ गांव में भी बच्चों को ट्यूशन दिया करता था।


घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर पंचायत के महोता गांव के पास की है, जहां शुक्रवार को जमुना पोखर तालाब में युवक का शव देखा गया। शव पानी में उल्टा पड़ा था, जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो रही थी। मृतक के पिता भरत मंडल ने कपड़े और जूते देखकर बेटे की पहचान की और खुद ही शव को पानी से बाहर निकाला।


परिजनों ने बताया कि राजकुमार दो दिन पहले घरेलू विवाद के बाद घर से निकल गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला था। शव मिलने की सूचना पर आसपास के गांवों—महोता, बिद्दु बिशनपुर, चपरी, बादशाहगंज से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।


ग्रामीणों और परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है, हालांकि परिजनों का कहना है कि राजकुमार का किसी से कोई निजी विवाद नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही चौकीदार बबलू पासवान मौके पर पहुंचे और थाने को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर ऐंगल से जांच शुरू कर दी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें