ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

बड़ी खबर: रेलवे ट्रैक पर एकसाथ चार शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेड बॉडी फेंकने की आशंका

CHAIBASA: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के चाईबासा से आ रही है, जहां रेलवे ट्रैक से एक साथ चार शवों के मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। चारों मृतकों में तीन महिला और एक पुरुष श

बड़ी खबर: रेलवे ट्रैक पर एकसाथ चार शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेड बॉडी फेंकने की आशंका
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CHAIBASA: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के चाईबासा से आ रही है, जहां रेलवे ट्रैक से एक साथ चार शवों के मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। चारों मृतकों में तीन महिला और एक पुरुष शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने तीनों की हत्या करने के बाद उसे हादसा दिखाने की कोशिश की है।


दरअसल, चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत केंदपोसी तालाबुरु डाउन लाइन पर चार लोगों शव मिला है। चारों शव क्षत विक्षत हालत में मिले हैं। एकसाथ चार शव मिलने के बाद से थर्ड लाइन पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। सभी शव एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर मिले हैं। मृतकों में शामिल पुरुष का शव बोरे में बंद पाया गया है। 


ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चारों की हत्या करने के बाद बदमाशों ने शवों को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर फेंक दिया है। हत्या को आत्महत्या या हादसा का शक्ल देने की कोशिश की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और छानबीन कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें