ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

बड़ी खबर: PLFI का सुप्रीमो दिनेश गोप गिरफ्तार, NIA ने 30 लाख के इनामी को नेपाल से दबोचा

RANCHI: NIA की टीम ने पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर एनआईए की टीम ने दिनेश गोप को नेपाल से गिरफ्तार किया है। दिनेश गोप पर 30 लाख रुपए

बड़ी खबर: PLFI का सुप्रीमो दिनेश गोप गिरफ्तार, NIA ने 30 लाख के इनामी को नेपाल से दबोचा
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: NIA की टीम ने पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर एनआईए की टीम ने दिनेश गोप को नेपाल से गिरफ्तार किया है। दिनेश गोप पर 30 लाख रुपए का इनाम घोषित है। झारखंड सरकार ने दिनेश गोप के ऊपर 25 लाख जबकि एनआईए ने पांच लाख का इनाम घोषित कर रखा है। दिनेश गोप लंबे समय से झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था और पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था।


दिनेश गोप की गिरफ्तारी को झारखंड पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है। पीएलएफआई का सुप्रीमो दिनेश गोप लंबे समय से झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। लंबे समय से पुलिस उसकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही थी लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। इसके बाद झारखंड सरकार ने दिनेश गोप के ऊपर 25 लाख के इनाम की घोषणा की थी, इसके साथ ही एनआईए ने भी दिनेश के ऊपर पांच लाख का इनाम घोषित किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिनेश गोप की गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन गिरफ्तारी का आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।


नेपाल से गिरफ्तार करने के बाद एनआईए की टीम उसे दिल्ली लेकर पहुंची है, जहां से जल्द ही झारखंड पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची आएगी। फिलहाल उसे किसी गुप्त स्थान पर रखा गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। दिनेश गोप के खिलाफ झारखंड के विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। उधर, एनआई और बिहार पुलिस भी दिनेश गोप को लंबे समय से तलाश कर रही थी। बता दें कि नोटबंदी के बाद PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप ने एक पेट्रोल पंप संचालक के जरिए लेवी के 25.38 लाख रुपये बैंक में जमा कराने की कोशिश की थी। इस मामले में रांची पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक समेत 4 लोगों को  गिरफ्तार किया था। बाद में एनआईए ने इस केस को टेकओवर कर लिया था।


अभी कल ही बीजेपी के रांची महानगर महामंत्री और कारोबारी बलराम सिंह से पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप ने रंगदारी के रूप में 10 AK-47 राइफल की मांग की थी और डिमांड पूरी नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। जिसके बाद बीजेपी नेता बलराम सिंह ने इस संबंध में गोंदा थाना में केस दर्ज कराया था।बीजेपी नेता बीते 18 मई की दोपहर कार्यालय में अपने साथियों के साथ बैठक कर रहे थे, उसी दौरान उनके मोबाइल पर एक कॉल आया और कॉल करने वाले ने खुद को पीएलएफआई प्रमुख दिनेश गोप बताया था। उसने कहा था कि तुमने जमीन से बहुत पैसा कमाया है इसलिए पार्टी चलाने के लिए 10 AK-47 राइफल भिजवा दो, अगर ऐसा नहीं किया तो अंजाम बहुत बुरा होगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें