ब्रेकिंग
CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?

Bihar Crime News: प्यार में रोड़ा बन रहे पति को पत्नी ने दी मौत की सजा, प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर छत से टांग दिया

Bihar Crime News: औरंगाबाद के मदनपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर शव को छप्पर से लटका दिया। इससे पहले भी ऐसा ही एक मामला दाउदनगर से सामने आया था।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आय़ा है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेम के साथ मिलकर पति को ऐसी मौत दी कि किसी की भी रूह कांप जाए। पति को मौत के घाट उतारने के बाद महिला ने उसके शव को छप्पर से लटका दिया। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी उगमा पंचायत के आजाद बिगहा गांव की है।


दरअसल, औरंगाबाद में पिछले कुछ दिनों के भीतर ऐसा यह दूसरा मामला है। कुछ दिन पहले ही दाउदनगर के रहने वाले शख्स को उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर स्कॉर्पियो से तबतक रौंदा जबतक की उसकी जान नहीं चली गई। अभी इस घटना को लोग भूले भी नहीं थे कि ऐसी ही दूसरी वारता मदनपुर थाना क्षेत्र से सामने आ गई है। जहां पत्नी पति को मौत की सजा दी है। 


बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात आरोपी महिला रीता देवी ने अपने बॉयफ्रेंड अरविंद भुईयां को अपने घर बुलाया था। झासा देकर पति सुनेश्वर भुईयां को दोनों अपने साथ खेतों की तरफ लेकर गए और लाठी डंडे से पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद शव को घर ले आए और शव के लगे में फंदा लगाकर उसे छत से टांग दिया और आत्महत्या की रूप देने की कोशिश की।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मृतक की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई पुलिस के सामने बयां कर दी। पुलिस की जांच में यह जानकारी सामने आई कि महिला का उसके प्रेमी के साथ पिछले ढाई साल से अफेयर चल रहा था। जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद भी होता रहता था।


 जिससे परेशान होकर पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपी महिला चार बच्चों की मां है। उसकी एक बेटी की शादी हाल ही में संपन्न हुई थी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें