ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

बिहार: दहेज के लिए नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, 1 साल पहले ही हुई थी शादी

AURANGABAD: औरंगाबाद के पुलिस केंद्र में एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतिका की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले के चितबाड़ा के धर्मेंद्र कुमार गिरि की पत्नी अन

बिहार: दहेज के लिए नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, 1 साल पहले ही हुई थी शादी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

AURANGABAD: औरंगाबाद के पुलिस केंद्र में एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतिका की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले के चितबाड़ा के धर्मेंद्र कुमार गिरि की पत्नी अनु कुमारी के रूप में की गई हैं। मृतका के पति पुलिस लाइन में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। 




मृतका का मायका बिहार के आरा ज़िले की बिहिया गांव में है। घटना को लेकर मृतका के पति धर्मेंद्र कुमार गिरि ने बताया कि एक साल पहले 2021 में उसकी शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि जब वे सैलून से बाल कटाकर घर लौटे तो घर का दरवाजा बंद था। इस दौरान उन्होंने आवाज़ दी लेकिन दरवाज़ा नहीं खुला। काफी देर बाद खिड़की से झांक कर देखा तो पत्नी फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद किसी तरह दरवाज़ा तोड़ कर अंदर कमरे में गया और उसे फंदे से उतरकर आनन-फानन में सदर अस्पताल औरंगाबाद भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 




वहीं, मायके वालों का आरोप है कि मेरी बेटी को शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और हम लोगों से बात भी नहीं करने देता था।अपनी इकलौती बेटी की शादी 30 अप्रैल 2021 को हिन्दू रीति रिवाज से की थी। शादी के बाद लड़के वालों ने कार की मांग शुरू कर दी। आर्थिक तंगी के कारण देने में हम असमर्थ थे। गाड़ी नहीं मिलने के कारण मेरी बेटी को प्रताड़ित करने लगा और इधर 10 दिनों से लगातार मारपीट कर रहा था। जिसकी सूचना बेटी ने किसी तरह फोन से दी थी। अंत में उसकी हत्या कर दी गई। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें