ब्रेकिंग
सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम'

अपहरण के बाद मांग रहे थे साढ़े 5 लाख की फिरौती, दो बदमाश चढ़ गए पुलिस के हत्थे, अगवा युवक भी बरामद

NALANDA: बड़ी खबर नालंदा से आ रही है जहां अपहृत युवक को रहुई से पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। नगर थाना पुलिस ने दो अपहर्ताओं को लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता ह

अपहरण के बाद मांग रहे थे साढ़े 5 लाख की फिरौती, दो बदमाश चढ़ गए पुलिस के हत्थे, अगवा युवक भी बरामद
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA: बड़ी खबर नालंदा से आ रही है जहां अपहृत युवक को रहुई से पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। नगर थाना पुलिस ने दो अपहर्ताओं को लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि युवक के अपहरण के बाद अपहर्ताओं द्वारा साढ़े 5 लाख की फिरौती परिजनों से मांग की जा रही थी। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी जिसके बाद त्वरीत कार्रवाई करते हुए नगर थाना पुलिस ने रहुई से युवक को सकुशल बरामद किया और उसे परिजनों को सौंपा। 


युवक को अगवा कर बदमाशों ने सिगरेट से शरीर के कई जगहों को दागा। जिसके निशान युवक के शरीर पर देखे जा रहे हैं। अपने कलेजे के टुकड़े की सकुशल बरामदगी से परिजन काफी खुश है और इसे लेकर पुलिस को धन्यवाद दे रहे हैं। 

नालन्दा में फिरौती के लिए अपहृत युवक को नगर थाना पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर ही सकुशल बरामद करते हुए दो अपहरणकर्ता को  हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। अपहर्ताओं ने साढ़े  5 लाख की फिरौती की मांग की थी| सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि गिरियक थाना क्षेत्र के निचली बाजार निवासी रूपा यादव के पुत्र अजय यादव का कुछ बदमाशों द्वारा अपहरण कर लेने का मामला नगर थाना में दर्ज कराया गया था।

जिसमें अपहरणकर्ताओं के द्वारा साढ़े 5 लाख की फिरौती मांगने की बात बतायी गयी थी। दर्ज प्राथमिकी के बाद  वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए अपहृत युवक को रहुई थाना क्षेत्र के देकपूरा गांव से सकुशल बरामद किया साथ ही मौके से एक अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया गया। जिसकी निशानदेही पर उसके दूसरे साथी सन्नी कुमार को नगर थाना क्षेत्र के एतवारी बाजार मोहल्ले से गिरफ्तार कर किया गया। अपहरणकर्ताओं के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस समेत तीन मोबाइल भी बरामद किया है। 


सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी बताया कि अपहृत युवक का भी अपराधिक इतिहास रहा है जिसको लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। जबकि अपहृत युवक ने बताया की वह  न्यायिक कार्य से व्यवहार न्यायालय बिहार शरीफ आया था। जहां से उसे सन्नी  बर्थडे पार्टी में जाने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया गया और किसी अज्ञात जगह ले जाकर उसके साथ मारपीट करते हुए लोहे के जंजीर से बांध कर सिगरेट से शरीर के कई जगहों पर दागा गया। इसके निशान साफ देखे जा सकते हैं। 

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें